लंदन में क्वालिटी टाइम स्पैंड करते प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें, व्हाइट आउटफिट में दिखा हसीना का Cool लुक

7/9/2021 4:15:15 PM

मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना सिक्का जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में देसी गर्ल ने लंदन में अपने क्वालिटी टाइम स्पेंड करते की तस्वीरें शेयर की, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


 


इन तस्वीरों में प्रियंका व्हाइट टैंक टॉप के साथ जैकेट और मैचिंग पैंट में  बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने रिंग्स, ब्रेसलेट और कूल सनग्लासेस पहने हुई हैं। उन्होंने अपने बालों को पोनी बनाई हुई है, जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है।


इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चेयर पर बैठकर धूप का आनंद ले रही हैं।

 

अन्य तस्वीरों में भी एक्ट्रेस अपने दोस्तों संग घूमती एंजॉय कर रही हैं। फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार राजकुमार राव और आदर्श गौरव के साथ एक ओटीटी फिल्म में देखा गया था। वह अगली फिल्म कीनू रीव्स स्टारर 'मैट्रिक्स 4' में दिखाई देंगी। 

Content Writer

suman prajapati