पुशअप्स कर रहे निक जोनस की पीठ पर बैठीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर शेयर कर बताया ''यह मेरी फेवरेट एक्सरसाइज''
8/11/2020 1:57:33 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनोंं अमेरिका में पति निक जोनस संग क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने से जुड़ी पोस्ट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जो कि सोशल साइट्स पर आते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। प्रियंका ने निक जोनस संग मस्ती करते हुए की एक तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
प्रियंका ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर मेें देखा जा सकता है कि प्रियंका निक जोनस के पीठ बैठी हुई हैं और हंसती हुई नजर आ रही है।
View this post on InstagramPush ups are my favourite exercise😏 @nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'पुश-अप्स मेरी फेवरेट एक्साइज है।' लुक की बात करे तो इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। नो-मेकअप लुक और हाई बन से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं निक जोनस भी ऑल-ब्लैक आउटपिट में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में कपल का ये मस्तीभरा अंदाज देखने में काफी प्यारा लग रहा है।
इससे पहले भी प्रियका ने निक संग तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों डॉगीज के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को भी फैंस के खूब लाइक्स मिले।View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस फरहान अखतर के साथ नजर आईं थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ज्यादा कमाल न कर पाई। इसके अलावा प्रियंका ने कई हॉलीवुड प्रोजैक्ट्स को साइन किया हुआ है।