प्रियंका ने शेयर की 20 साल पुरानी तस्वीर, 17 की उम्र में ऐसी दिखती थी ''देसी गर्ल''

1/12/2021 3:25:33 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेडयूल से भी फैंस के लिए समय निकाल ही लेती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही है। एक्ट्रेस फैंस के साथ पुरानी यादें शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में एक्ट्रेस क्रीम क्रॉप टॉप और ब्लैक बेल बॉटम में नजर आ रही है। ऊपर से एक्ट्रेस ने ब्लैक जैकेट पहनी हुई है। साथ में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। प्रियंका के चेहरे की मुस्कान सबका दिल जीत रही है। ये तस्वीर तब की है जब प्रियंका 17 साल की थी। प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'लीन,मीन, आल ऑफ 17' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। रमीन बहरानी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News