''बेवॉच'' के नए पोस्टर में देखिए देसी गर्ल का हॉट अंदाज...

2/24/2017 7:26:31 PM

मुंबई: अभि्नेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म बेवॉच का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सामने प्रियंका खड़ी हुई हैं और उनके पीछे विक्टोरिया लीड्स लिखा हुआ है। तस्वीर में प्रियंका ने स्टाइलिश सनग्लास लगाए हुए हैं। 

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पहुंच कर वह काफी गर्व महसूस करती हैं। बता दें प्रियंका की यह फिल्म 26 मई को रिलीज होगी। जिसमें वो ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक और जैक इफ्रॉन के साथ दिखेंगी। 

बता दें, कि इस फिल्म में प्रियंका नेगेटिव किरदार में दिखेंगी। प्रियंका इस पोस्टर में लाल गाउन में किलर लुक्स दे रही हैं।  गौरतलब है की इससे पहले भी हमे फिल्म के ही एक पोस्टर में अभिनेत्री प्रियंका का अलग हटकर अवतार नजर आ चूका है व अबकी बार भी वह अपने इस पोस्टर में कयामत ढा रही है।