पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर कहा- वे मेरे सुपरहीरो.....

6/11/2018 10:13:05 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा को आज दुनिया छोड़े पांच साल हो गए हैं। उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर की है। इसमें प्रियंका की अपने पिता के साथ कई अनदेखी बचपन की तस्वीरें हैं।

 

 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

 

वीडियो में प्रिंयका बताती हैं,"मैं अपने पिता के काफी क्लोज थीं वे मेरे सुपरहीरो थे। पापा बहुत टैलेंटेड और लविंग पर्सन थे। वह मेरे जीवन का आदर्श थे। मैं उनके जैसी बनना चाहती हूं.... वह बहुत ही आत्मविश्वासी थे।" प्रियंका वीडियो में गाना गाती हुई भी दिख रही हैं।

 

बता दें कि प्रियंका के पिता का निधन 10 जून 2013 मे कैंसर की बीमारी से हुई थी। उस समय वह 63 साल के थे। वहीं प्रियंका के करियर की बात करें तो वह हाॅलीवुड और बाॅलीवुड दोनों जगह काफी नाम कमा रही हैं। प्रियंका जल्द ही फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

 

 

Punjab Kesari