सलमान की नाराजगी दूर करने में जुटी प्रियंका ने किया कुछ ऐसा, क्या बनेगी बिगड़ी बात?

8/10/2018 1:51:49 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भारत छोड़ने पर जाहिर सी बात है कि सलमान खान (Salman Khan) उनसे नाराज होंगे। सलमान ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के दौरान इग्नोर भी किया। इस बीच प्रियंका ने हाल ही में ट्वीट किया जिसे सलमान खान से जोड़कर देखा जा रहा है।

 


दरअसल, सलमान के जीजा यानी कि आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि का कुछ दिन पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था। प्रियंका ने इस ट्रेलर को देखा और सोशल मीडिया पर आयुष का बॉलीवुड में आने का स्वागत किया। प्रियंका के इस ट्वीट को देखकर ऐसा लगता है कि वह दबंग खान की नाराजगी को दूर करना चाहती हैं। 

 


प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया - 'मेरे दोस्त आपका फिल्मों में स्वागत है। इस ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि तुम्हारा बॉलीवुड में शानदार डेब्यू होने जा रहा है। वारिना हुसैन को भी ढेर सारी शुभकामनाएं और लवरात्रि को बहुत प्यार।' प्रियंका के इस ट्वीट से सिनेमाजगत में खलबली मच गई है। अब हर कोई यह देखना चाहता है कि सलमान प्रियंका के इस ट्वीट पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।
 

 

Konika