बाथटब में बैठ प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें, पति को टैग कर लिखा-बेस्ट हबी एवर

3/2/2019 12:42:25 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में रहना बखूब जानती हैं। देसी गर्ल हाल ही में रिलीज अपने म्यूजिक वीडियो 'सकर' Sucker के लिए भी चर्चा में हैं। यह वीडियो जोनास ब्रदर्सद्वारा प्रोड्यूस किया गया है। हाल ही में अब प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इसी एल्बम से हैं। 

इन तस्वीरों में प्रियंका बाथटब में बैठी हुईं दिख रही हैं और उनका स्टाइल देखने लायक है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह निक को हम करते हुए दिख रही हैं। तस्वीर में कपल की केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने पति निक को टैग कर लिखा-बेस्ट हबी एवर।

बता दें कि निकयंका इन दिनों भारत आये हुए हैं। दरअसल, दिल्ली में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और इशिता कुमार की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें दोनों परिवार के लोग शामिल हुए। इसी फंक्शन को अटेंड करने के लिए दोनों उसी दिन से यहां मौजूद हैं। इवेंट से लेकर डिनर डेट तक निक पत्नी प्रियंका के साथ साए की तरह हर जगह दिखाई देते हैं। जाहिर सी बात है इसलिए प्रियंका ने निक को टैग करते हुए लिखा है बेस्ट हबी एवर। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देने वाली हैं। इसमें उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में प्रियंका और फरहान एक ऐसी बच्ची के माता-पिता की भूमिका में होंगे जो रोग प्रतिरोधी क्षमता की कमी से ग्रसित है।  
 

Neha