वीकेंड पर अपनी ''बेटी'' संग चिल करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं-''गर्ल टाइम''

4/11/2021 3:32:31 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ससुराल न्यूयाॅर्क में हैं। जहां नह अपनी फैमिली के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर शेयर की जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो है। अब आप सबके जहन में सवाल उठ रहा होगा कि प्रियंका मां कब बनीं।

इससे पहले आप कोई कहानी बनाएं तो हम आपको बता दें कि प्रियंका की ये बेटी और कोई नहीं बल्कि उनकी पेट डॉग डायना हैं। प्रियंका अपनी डाॅगी को अपनी बेटी ही मानती है।

प्रियंका ने डायना के साथ एक तस्वीर शेयर लिखा-'गर्ल टाइम।' इसके अलावा उन्होंने अपनी डाॅगी डायना के इंस्टा पेज पर भी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने डागी को बाहों में लिए नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-माॅम और मैं  #PerfectSaturday


बता दें कि प्रियंका डायना से बहुत प्यार करती हैं और वह जहां भी रहती हैं उन्हें हमेशा अपने साथ रखती हैं। उन्होंने डायना के नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है जिसे कई सेलेब्स भी फॉलो करते हैं। प्रियंका के पास तीन पेट डॉग हैं और वह सभी को बहुत प्यार करती हैं। प्रियंका तीनों का बहुत ध्यान रखती हैं।



काम की बात करें तो  प्रियंका चोपड़ा 10 और 11 अप्रैल को होने वाले ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड प्रस्तुत करेंगी। यह अवार्ड सेरेमनी रॉयल एल्बर्ट हॉल में होगी। इसके अलावा प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड के अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। पीसी एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ  वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma