रेड बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई कातिलाना अदाएं, हॉट अवतार देखकर आप भी कहेंगे Amazing

5/14/2018 12:05:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने हॉट लुक को लेकर सुर्खियां बटौरती रहती हैं।  हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका लुक मदहोश कर देने वाला। उनकी तस्वीर सोशल साइट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

इस तस्वीर में प्रियंका रेड हॉट बिकिनी पहने हुए बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वैसे एेसा पहली बार नहीं हैं जो प्रियंका ने फैंस के साथ तस्वीर शेयर की हो। उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल साइट पर तहलका मचा देती हैं।

वहीं प्रियंका के रेड बिकिनी अवतार के बारे में बात करें तो उनके हॉट लुक देखकर फैंस से रहा नहीं गया तभी कमेंट बॉक्स में किसी ने इस तस्वीर को खूबसूरत और हॉट बताया है तो किसी ने अमेंजिंग।

बता दें कि फिल्मों की बात करें तो प्रियंका का 'क्वांटिको' सीजन 3 खराब टी आरपी के चलते बंद हो गया है।

अब वह अपने देश भारत लौटकर सलमान खान के साथ फिल्म "भारत" की शूटिंग शुरु करेंगी।

वैसे सलमान और प्रियंका 10 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वहीं प्रियंका ने कुछ दिनों पहले बताया था कि वो सलमान और डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। फिल्म भारत 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

 


 

Punjab Kesari