प्रियंका चोपड़ा ने करवाया जबरदस्त फोटोशूट, ड्रेस से लेकर हेयरस्टाइल में टिप-टॉप दिखीं ग्लोबल एक्ट्रेस

1/12/2021 12:47:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ग्लोबल एक्ट्रेस' प्रियंका चोपड़ा कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने एक से बढ़कर एक गॉर्जियस लुक के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस को भी एक्ट्रेस का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।


प्रियंका ने अपने हर एक तस्वीर एक नई ड्रेस के साथ शेयर की है। हर आउटफिट में दिवा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मैसी हेयरस्टाइल, येलो-पिंक ड्रेस और किलर स्माइल से वो फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब हो रही हैं।


वहीं ब्लैक एंड व्हाइट फ्रंट कट शॉर्ट ड्रेस में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।


एक अन्य तस्वीर में हसीना स्टाइलिश ड्रेस में कुर्सी पर बैठ अपना कातिलाना अंदाज दिखा रही हैं। 


वहीं एक में पीसी काफी सीरियस दिखाई दे रही हैं। लेकिन उनका ये अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 


ग्रीन आउटफिट में एक्ट्रेस काफी फिट और स्टाइलिश लग रही हैं। उनका हेयर-स्टाइल उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। 


वहीं इस प्रिंटेड ड्रेस और रेड कलर के फरी शूज में प्रियंका काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं और फैंस कमेंट कर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एक हॉलीवुड में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने लंदन में फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।  
 
 
 

suman prajapati