तलाक की खबरों पर प्रियंका ने लगाया विराम, जोनस फैमिली संग शेयर की तस्वीरें

3/31/2019 12:42:51 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में पीसी, न‍िक जोनस और फैमिली के साथ नजर आ रही है। तस्वीर में प्र‍ियंका के साथ जोनस बद्रर्स और उनके सास-ससुर नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई है। कयास लगाए जा रहे है कि प्रियंका ने ये तस्वीर शेयर कर निक संग तलाक की अफवाहों पर विराम लगाया है। प्र‍ियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया- 'जोनस बद्रर्स का पहले शो में शामिल हुई। मुझे गर्व है'। 

 

View this post on Instagram

My first ever #jonasbrothers show. And it was incredible!!! I’m so proud of these guys!! #Family ❤️🎉🙌🏽

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

बता दें गॉसिप डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ओके मैगजीन का कहना था कि 36 साल की प्रियंका और 26 साल के निक एक दूसरे से अलग होना चाहते हैं। र‍िपोर्ट में कहा गया कि, 'दोनों हर काम, पार्टी, साथ वक्त बिताने को लेकर झगड़ते हैं। निक और प्रियंका जल्दी चीजों में पड़ गए और अब वह उसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने शादी का फैसला जल्दबाजी में ल‍िया।

 

View this post on Instagram

The man of the hour!! @franklinjonas we r so proud of u.. “Graduate” ! Can’t wait to witness what else u will accomplish in your life. To bigger and greater heights! Love u❤️ @theblackbirdacademy

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

सूत्र ने कहा, "निक को लगता था कि अभिनेत्री शादी के बाद शांत और सहज हो जाएंगी। लेकिन हाल ही में उन पर बंदिशें लगाते नजर आईं। वह जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं, जिसके बारे में निक नहीं जानते थे।" ओके मैग्जीन ने दावा किया कि एक दूसरे के साथ खुश नहीं हैं और दंपति तलाक के लिए आगे बढ़ चुका है।

Konika