सलमान के साथ विवाद को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

9/26/2019 1:49:51 AM

मुंबईः बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें प्रियंका इन दिनों भारत में ही है। प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद फिल्म ‘द स्काई इज पिंक' से कमबैक करने जा रही हैं। प्रियंका पहले सलमान खान की भारत से कमबैक करने वाली थीं, लेकिन निक जोनस संग शादी के चलते प्रियंका ने सलमान की फिल्म से बैकआउट कर लिया था।

सलमान खान की प्रियंका चोपड़ा के प्रति नाराजगी देखने को मिली थी। कहा जा रहा था कि दोनों एक्टर्स के बीच रिश्ते अब पहले की तरह नहीं रहे हैं। अब प्रियंका ने सलमान खान से रिश्ते बिगड़ने की खबरों को गलत बताया है।       

हाल ही में प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या भारत से वॉकआउट करने के बाद उनकी सलमान से बात हुई? जवाब में प्रियंका ने कहा , ‘यदि मुझे रिएक्ट करना होता तो मैं तब ही बोलती। सलमान एक महान इंसान हैं। मैंने उन्हें हमेशा सराहा है।

सलमान की बहन अर्पिता मेरी क्लोज फ्रेंड हैं। मेरा सलमान खान के साथ कोई भी विवाद नहीं है। मैंने हमेशा उनसे प्रभावित रही हूं। वे निक और मेरे रिसेप्शन पर आए थे। हम उनके घर भी गए थे।' 

Pawan Insha