WEF 2020: प्रियंका चोपड़ा ने अपने बच्चे को लेकर कही ये बात, हर तरफ हो रही है तारीफ

1/23/2020 7:16:32 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका को लेकर खबरों का बाज़ार इसलिए गर्म है क्योंकि उन्होंने हाल ही में दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पावरफुल स्पीच दी है। वर्ल्‍ड इकनॉमिक फोरम में प्रियंका चोपड़ा गरीबी, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन जैसे कई अहम मुद्दों पर बात की। प्रियंका चोपड़ा ने यहां भारत में सफलतापूर्वक चलाए गए पोलियो अभियान का जिक्र किया।

प्रियंका ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे ऐसी दुनिया में पले-बढ़ें जहां वर्ल्ड लीडर्स ने ग्रेटा की जेनरेशन को सुना हो। जहां क्लाइमेट क्राइसिस से उबरने के लिए तेजी से काम चल रहा हो। प्रियंका ने बताया कि भारत ने 20 करोड़ स्वयंसेवकों की मदद से पोलियो को सफलतापूर्वक मिटा दिया है।

प्रियंका ने कहा कि 11 साल पहले दुनिया के 60 प्रतिशत पोलियो केस भारत में ही थे। ये बदलाव बड़े स्तर पर चलाए गए उस अभियान की वजह से हुआ, जिसमें बड़े से लेकर छोटे तक सभी ने साथ मिलकर काम किया।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘हमें देश को लोगों पर इन्‍वेस्‍ट करना चाहिए, ताकि देश में ऐसी पॉपुलेशन तैयार हो सके, जिस पर लोग इन्‍वेस्‍टमेंट करना चाहें।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Queen for davos world economic forum 2020💙 . . . . . . . . #priyankachopra #priyankachoprafans #priyankachoprajonas #priyankaarmy #priyankachoprafanpage #peecee #priyanka_chopra #pcj #wef2020 #worldeconomicforum #davos #thequeen #pcmaniacs #weloveher #switzerland

A post shared by PRIYANKA CHOPRA FANPAGE 🖤 (@priyanka_chopra_7) on Jan 21, 2020 at 7:29am PST

मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे ऐसी दुनिया में पले-बढ़ें जहां वर्ल्ड लीडर्स ने ग्रेटा की जेनरेशन को सुना हो। जहां क्लाइमेट क्राइसिस से उबरने के लिए तेजी से काम चल रहा हो।’

 

Pawan Insha