पिंक साड़ी में प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें, लिखा ''शादी के लिए परफेक्ट ड्रैस''

8/8/2019 6:02:41 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी तस्वीरों को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। वो जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। हाल ही में अब देसी गर्ल ने अपनी साड़ी में अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो गजब ढा रही हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने ये पिंक साड़ी जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर की शादी में पहनी थी। उनके देसी अवतार को फैंस ने काफी पसंद किया था।

शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका साड़ी के साथ शेड्स लगाए हुए कूल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-'#SareeNotSorry! निफ ने कहा! परफेक्ट शादी के लिए परफेक्ट ड्रैस पहने...'। कुछ ही घंटो पहले शेयर हुई प्रियंका की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका शोनाली बॉस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड स्टार मिंडी कलिंग के साथ एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं।


 

Neha