संगीत पर हुआ प्रियंका के ससुराल औऱ मायके वालों में मुकाबला, देखें तस्वीरें

12/2/2018 9:37:15 PM

मुंबईः बॉलीवुड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की ख़बरें चर्चा में हैं। बीते शनिवार क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरें भले ही पूरी तरह से अभी सामने ना आई हो लेकिन अब उनके संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

ये संगीत सेरेमनी किसी अवॉर्ड फंक्शन से कम नहीं थी। 

इसमें प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल के अंदाज में नजर आई। 

बता दें इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं ।

प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी धमाकेदार म्यूजिकल नाइट थी।

इन तस्वीरों को प्रियंका और निक ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। अब दोनों की एक और तस्वीर सामने सामने आई है।

इसमें प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के अलावा बहन परिणीति चोपड़ा और भाई जो जोनस ने भी खास परफॉर्मेंस दी। 

इसमें निक, प्रियंका नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, शादी की रस्मों के बीच उमेद भवन में क्रिकेट मैच भी खेला गया ।

Pawan Insha