‘आसान नहीं था ये सफर…’ बॉलीवुड से हॉलीवुड के स्ट्रगल को लेकर Priyanka Chopra ने कही ये बात!

3/18/2023 3:21:26 PM

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई चेहरे हैं जो एक छोटे से शहर से बड़े सपने लेकर मुंबई पहुंचे और फिर सपनो के शहर में कई मुशकिलों का सामना करने के बाद अपनी मंजिल तक पहुंचे। आज हम बात कर रहें हैं बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा की।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में जाना माना नाम और चेहरा बन चुकी हैं। यूपी के छोटे से शहर से मायानगरी में आकर अपने सपनों को उड़ान देना और फिर उन्हीं ड्रीम्स को हॉलीवुड में भी जाकर पूरा करना, यह बहुत काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के लिए पांव जमाना इतना आसान नहीं था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि इंडियन एक्टर होने के नाते उन्हें हॉलीवुड में किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

PunjabKesari

प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने 'बेवॉच' और 'मैट्रिक्स रिसर्कशन्स' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा स्पाई वेब शो 'सिटाडेल' में भी वे नज़र आएंगी। प्रियंका ने सात समुंदर पार भी अपने काम के जरिये पहचान बनाई है और साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था।

PunjabKesari

प्रियंका ने बताया कि शुरुआती दिनों में लोगों का ऐसा मानना था कि वह सिर्फ साउथ एशियन ऑडियंस तक ही सीमित रह जाएंगी। अगर उन्होंने अमरीका में टीवी शो कर लिया, तो लोगों को उनके काम में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रह जाएगी। एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने काफी कुछ बदला हुआ देखा है। जब से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग शुरू हुई है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ग्लोबलाइजेशन की मांग बढ़ गई है।

PunjabKesari

प्रियंका ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो अब तक की जर्नी में उनके साथ खड़े रहें। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, वह फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में दिखेंगी। इस मूवी में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News