मालती के लिए अपना करियर छोड़ सकती हैं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- 'अगर बेटी कहे उन्हें देश बदलना है तो..
5/12/2023 1:46:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं। जहां वह अपने काम और लुक्स से लोगों का खूब दिल जीतती हैं, वहीं अपने बयानों से भी लोगों को चौंका देते हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने कहा है कि वो बेटी मालती के लिए अपना करियर छोड़ सकती हैं। उनके इस बयान के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो बेटी मालती के लिए अपना करियर भी छोड़ सकती हैं। अगर उनकी बेटी कहे कि उन्हें देश बदलना है तो एक्ट्रेस वो भी करने के लिए तैयार हैं।
मूवी सिटीज के साथ हुए पैरेंट्स डिस्कशन में प्रियंका ने फेमिना से कहा, 'उस समय मैंने इसे ग्रांटेड लिया था। ये कुछ ऐसा है कि बिल्कुल ये आपके पेरेंट्स का ही काम है। मेरा करियर मायने रखता है। मैंने ये तब तक नहीं सोचा था जब तक मैं अपनी बुक पर काम नहीं कर रही थी। फिर मैंने सोचा कि अब मैं 40 साल की हो गई हूं। अब मुझसे पूछा जाएगा कि मैं अपना करियर छोड़ दूं और देश बदल दूं तो मैं अपनी बेटी के लिए ये करुंगी।'
प्रियंका ने आगे कहा, 'फिर भी यह एक बहुत बड़ा बलिदान है और हम बहुत खुशनसीब हैं कि हमें ऐसे माता-पिता मिले हैं जिन्होंने ऐसा किया, लेकिन ऐसे परिवार भी हैं जो सामाजिक दबाव में हैं, जो नहीं जानते कि वो अपनी बेटियों को अप्रिशिएट नहीं करते। इसलिए, मुझे लगता है कि एक चीज जो हमें करने की आवश्यकता है, वो है बच्चों की परवरिश के दौरान एक-दूसरे से बातचीत करना, अपने बेटों को इस तरह से पालना, जिसमें महिलाओं के लिए सम्मान हो, समाज में अवसर पैदा करना जहां महिलाएं सत्ता के पदों पर हों। न केवल नौकरी पा लेना, बल्कि वास्तव में डिसीजन मेकर होना। मुझे लगता है कि यही हमारे लिए बदलने जा रहा है।'
बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस ने जनवरी, 2022 में बेटी का सेरोगेसी के जरिए स्वागत किया, जिस काम नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। कपल अपनी बेटी से बेहद प्यार करता है और अक्सर उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताता नजर आता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

पटना विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘व्हीलर सीनेट हाउस' का नाम बदला, अब ये होगा नया नाम

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Weekly numerology (2nd-8th october): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह