प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मस्जिद में गाना गाते थे पिता, यूजर्स बोले- ''बहन कौन सी मस्जिद में गाते थे प्लीज नाम भी बता दें''

3/21/2021 9:11:49 AM

मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक ओर जहां उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर में पहुंची। वहीं  प्रियंका का ओपरा विन्फ्रे के साथ एक इंटरव्यू भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

PunjabKesari

इंटरव्यू में  प्रियंका ने धर्म को लेकर कई बातें कहीं।  इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनके पिता अशोक चोपड़ा मस्जिद में गाना गाया करते थे। एक्ट्रेस की इस बात पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

PunjabKesari

यूजर्स ने उनके पिता के मस्जिद में गाने की बात पर सवाल खड़े कर दिए। इतना ही नहीं लोगों ने मस्जिद का नाम भी पूछ लिया।  प्रियंका चोपड़ा के स्टेटमेंट को सुन एक यूजर ने लिखा- 'प्रियंका के पिता मस्जिद में गाना गाया करते थे, वाकई? मुझे उस मस्जिद का नाम बता दो प्लीज।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा-'वाह मस्जिदों में गाने की इजाजत होती है? ये तो मुझे पता ही नहीं था।

 

एक यूजर ने प्रियंका की आलोचना की और लिखा-प्रिय प्रियंका चोपड़ा मस्जिद में गाना कैसे इस्लाम के प्रति जागरूक करता है? भारत में कई वर्षों से आप अपने आसपास के मुस्लिमों के बारे में नहीं जानते थे? इस तर्क से- मेरे पिताजी कोर्ट में मामलों पर बहस करते हैं इसलिए मुझे कानून की जानकारी है।

PunjabKesari

PunjabKesari

बता दें कि इंटरव्यू में जब ओपरा ने प्रिंयका को बचपन में मिली स्प्रिचुअल फाउंडेशन के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा-'मुझे लगता है कि भारत में आध्यात्म से नहीं जुड़ पाना बहुत मुश्किल है, आप ठीक कह रही हैं।  तमाम धर्मों के साथ जो हमारे इर्द-गिर्द वहां हैं, ये वहां के लोगों में समाया हुआ है।'प्रियंका ने आगे कहा कि मेरी पढाई कान्वेंट स्कूल से हुई।

PunjabKesari

जब मैं स्कूल गई, तो मैं क्रिश्चिएनिटी के बारे में जानती थी, मेरे पिता एक मस्जिद में गाया करते थे, मुझे इस्लाम के बारे में पता था, मैं एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ीं, इसलिए इस बारे में भी मुझे पता था। इस तरह आध्यात्म भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा है जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News