देर रात में पति निक संग प्रियंका की रोमांटिक नाइट आउट, हाथों में हाथ थाम निकयांका ने दिए परफेक्ट कपल गोल्स

8/18/2022 12:59:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनास फैंस के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों एक साथ हमेशा परफेक्ट कपल गोल देते नजर आते हैं। बुधवार रात इस स्वीट कपल को लॉस एंजिल्स में एक रेस्टोरेंट के बाहर हाथों में हाथ थामे स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।

PunjabKesari

 


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक एक दूजे के हाथों में हाथ थामे चलते नजर नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

दोनों में एक साथ गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका ने ऑरेंज टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट में गॉर्जियस लगी, जबकि पति निक ने नाइट आउट पर ब्राउन पैंट के साथ बिना बटन वाली शर्ट पहनी।

PunjabKesari

 

फैंस को कपल का एक साथ ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वह कमेंट कर इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने जनवरी 2022 में अपने पहले बच्चे मालती मैरी चोपड़ा जोनास का सेरोगेसी के जरिए स्वागत किया। कपल अपनी लाइफ में बेटी का स्वागत करके बेहद खुश है।
  PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News