नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’

2/1/2019 1:58:54 AM

 

मुंबईः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश के साथ साथ विदेशों में भी अपने अभिनय से धूम मचाती नज़र आ रहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका अब हॉलीवुड मे अपनी अलग पहचान बना रहीं हैं। उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। जी हां, नेटफ्लिक्स इंडिया पर 28 फरवरी से ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ की स्ट्रीमिंग की जाएगी जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ रेबेल विल्सन और लियाम हेम्सवर्थ प्रमुख किरदार में नजर आएंगे। प्रमुख स्ट्रीमिंग कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस फिल्म में इन तीनों के अलावा एडम डेवीन भी है।

यह फिल्म अमेरिका और कनाडा से बाहर अन्य देशों के नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध होगी। यह प्रियंका चोपड़ा का तीसरा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इसका निर्देशन टोड स्ट्रास-शुलसन ने किया है।

Pawan Insha