प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ''मैट्रिक्स 4'' का ट्रेलर रिलीज, अलग अंदाज में दिखीं ''देसी गर्ल''
9/11/2021 4:41:55 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस वक्त वह हॉलिवुड स्टार्स से सजी अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैट्रिक्स 4' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म 'मैट्रिक्स 4' तीन के ट्रेलर में कियानू रीव्स, कैरी-एन्नी मॉस और नील पैट्रिक हैरिस के सीन नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ट्रेलर में सिर्फ एक बार दिखाई देती हैं। ट्रेलर में खतरनाक ऐक्शन सीन दिखाए गए हैं।
इस ट्रेलर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को रिलीज होगी।