स्किनटाइट आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा का किलर लुक, पति निक जोनस की बाहों में दिए रोमांटिक पोज

4/16/2023 4:52:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपने खास मूमेंट्स की तस्वीरें फैंस का साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेटी और पति निक जोनस संग नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों खूब पसंद कर रहे हैं।

 

दरअसल, जोनस ब्रदर्स ने हाल ही में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में कॉन्सर्ट किया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ एंट्री की और यह तस्वीरें उन्होंने फैंस की साथ भी शेयर कर डाली।

 

इन तस्वीरों में प्रियंका का पति निक संग जबरदस्त अंदाज दिखा रही हैं। मल्टीकलर स्किनटाइट आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग फरी कोट कैरी किया है।

 

स्टाइलिश हेयरस्टाइल और डार्क लिपस्टिक से लुक को कंप्लीट करती हुई प्रियंका काफी गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं निक जोनस इस दौरान ब्लैक आउटफिट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। पति संग रोमांटिक केमिस्ट्री बनाते हुए प्रियंका कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं। निकयांका का एक साथ ये अंदाज देखते ही बन रहा है। 


काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ नजर आएंगी, जिसका इन दिनों वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। भारत में भी एक्ट्रेस ने सीरीज को खूब प्रमोट किया था। इस सीरीज में प्रियंका, रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी। ‘सिटाडेल’  28 अप्रैल को रिलीज होगी।

Content Writer

suman prajapati