किस्सा: जब नाइट क्‍लब में प्रियंका चोपड़ा पर ''डोरे'' डालने लगी एक लेस्‍बियन महिला, एक्ट्रेस ने यूं छुड़ाया था पीछा

5/24/2021 3:24:35 PM

मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक में अपनी धाक जमाई। उनकी लाइफ से जुड़े किस्से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक दिलचस्प किस्सा सामने आया। इस किस्से का खुलासा प्रियंका ने 'कॉफी विद करण' में किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था एक बार एक लेस्‍बियन महिला ने उन्हें प्रपोज किया था। इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए उन्हें रिलेशनशिप में होने का नाटक करना पड़ा था।

PunjabKesari

इस बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा- 'कुछ साल पहले मैं एक नाइट क्लब में थी। यहां पर एक महिला थी, जिसको ये बिल्कुल भी नहीं पता था कि मैं ऐसी हूं और वह मुझे इंप्रेस करने का बहुत प्रयास कर रही थी।' पीसी ने आगे कहा-'मुझे बस उसे यह कहना पड़ा कि बेब, मेरा बॉयफ्रेंड है जबकि वह नहीं था लेकिन मुझे लड़कों को डेट करना अच्छा लगता है।'

PunjabKesari

 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कॉफी विद करण में 2014 में नजर आई थी। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा से करण जौहर ने पूछा है कि क्या किसी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है कि वह किसी और को डेट कर रही हैं।इस एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण भी थी।

PunjabKesari

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों हाॅलीवुड प्रोजैक्ट्स में बिजी हैं।  प्रियंका रिचर्ड मैडेन के साथ सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका मैट्रिक्स 4, टेक्स्ट 4 यू जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News