pics: ''कॉफी विद करण'' में प्रियंका ने खोले ऐसे कई राज, सुन कर होंगे अाप हैरान

1/23/2017 12:21:38 PM

मुंबई: हाल ही में टी.वी. शो 'कॉफी विद करन' एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने एक खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह फोन सेक्स कर चुकी हैं। इस दौरान होस्ट करण जौहर ने रेपिड फायर राउंड को कुछ इंटरेस्टिंग बनाया। उन्होंने इसे नाम दिया 'कॉफी शॉट्स विद करन'। 

बता दें कि करण और प्रियंका के हाथों में एक-एक गिलास था, जिसमें कॉफी थी। प्रियंका को हां में जवाब देने के लिए यह कॉफी पीनी थी। 

करण ने प्रियंका से पूछा था कि क्या कभी उन्होंने फोन सेक्स किया है? जवाब में प्रियंका ने कॉफी पी ली। इसका अर्थ था कि वे ऐसा कर चुकी हैं। करन ने इस दौरान प्रियंका से पूछा कि क्या कभी उन्होंने अपने पार्टनर के साथ शॉवर लिया है और इसके लिए उनका जवाब हां में था।

इसी तरह जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स-ब्वॉयफ्रैंड को Kiss किया है तो भी प्रियंका का जवाब हां में था। प्रियंका ने इस दौरान यह भी स्वीकार किया कि वे पार्टी के दौरान दूसरों का फैशन सेंस चेक करती हैं।
कुछ अन्य सवाल करण ने प्रियंका से किए और ज्यादातर के जवाब हां में आए।