Aww!! सुपरक्यूट है निकयांका की लाडली..मां प्रियंका संग पापा निक का फंक्शन देखने पहुंची मालती का पहली बार दिखा चेहरा

1/31/2023 11:08:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक परफेक्ट मां भी हैं, जो अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली का भी खूब ख्याल रखती हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का खूब ध्यान रखती हैं और उसके साथ बखूबी टाइम स्पैंड करती हैं। मालती एक साल की हो गई हैं और उन्होंने अब तक फैंस को बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन अब फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो गया है। जी हां, प्रियंका और निक जोनस की लाडली का चेहरा सामने आ गया है। मालती अपने पेेरेंट्स की तरह ही बेहद क्यूट है। फैंस नन्हीं मालती की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

दरअसल 30 जनवरी, सोमवार को प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और उनके भाइयों के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सेरेमनी में बेटी को लेकर पहुंची।

PunjabKesari

 

इस इवेंट में निकयांका की बेटी की ये पहली पब्लिक एपियरंस थी और इस दौरान नन्हीं मालती का चेहरा रिवील हो गया।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्टार किड ऑफ व्हाइट स्वेटर में नजर आ रही हैं। पैरों में मालती ने छोटे-छोटे क्यूट शूज पेयर किए। हेड पर व्हाइट हेयरबैंड लगाए प्रियंका की लाडली सुपर क्यूट लग रही है। नन्हीं परी को मां प्रियंका ने अपने गोद में लिया हुआ है।

PunjabKesari

 

इस दौरान एक्ट्रेस ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी देखते ही बन रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


 
काम की बात करें तो प्रियंका 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'सिटाडेल' जैसी हॉलीवुड मूवीज में दिखाई देंगी। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' प्राइम वीडियो पर ओटीटी पर रिलीज होगी। वहीं, वह फरहान अख्तर की हिंदी मूवी 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ काम करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News