तलाक की अफवाहों के बीच प्रियंका ने किया बेबी प्लानिंग का खुलासा, बोलीं- ''सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक...

11/24/2021 1:42:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में   इंस्टाग्राम अकाउंट की बायो से अपने नाम से 'चोपड़ा' और 'जोनस' सरनेम हटा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोनस के तलाक के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि बाद में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक बयान जारी कर दोनों के तलाक की खबरों को खारिज कर दिया और उन्हें फेक बताया। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों को रोस्ट करती नजर आ रही हैं।

 

शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्र‍ियंका चोपड़ा कहती हैं- 'आज मैं यहां आकर बहुत सम्मान‍ित महसूस कर रही हूं, जहां मैं अपने पति निक जोनस को रोस्ट करूंगी और उनके भाईयों को भी जिनका नाम मैं कभी याद नहीं कर पाउंगी। मैं भारत से हूं जहां संस्कृति, संगीत और मनोरंजन का भंडार है इसल‍िए जोनस ब्रदर्स वहां अपनी पकड़ नहीं बना पाए।'


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो 'द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' शो का है, जिसमें वह कहती हैं, "निक जोनस और मेरी उम्र में 10 साल का अंतर है। 90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण वह नहीं समझ पाते हैं और मैं उन्हें समझाती हूं। जो कि ठीक भी है, क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को सिखाते हैं। जैसे वह मुझे दिखाते हैं कि कैसे टिक टॉक का प्रयोग करते हैं और मैं उन्हें दिखाती हूं कि एक सफल एक्टिंग करियर क्या होता है।"


'द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' शो में देसी गर्ल ने निक के भाईयों का उदाहरण देते हुए मजाक में कहा- "हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, "आज रात हम जमकर दारू पिएंगे और कल सुबह तक सोएंगे। प्रियंका ने यह सब मजाक में कहा है, यानि जाहिर है कि वह अभी भी बेबी प्लानिंग को लेकर सीरियस नहीं हैं और वह अभी जिंदगी को जमकर जीना चाहती हैं। 

 

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स का 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' नेटफ्लिक्स पर एक कॉमेडी शो है, जिसमें निक के भाई अलग-अलग तरीकों से एक-दूसरे को रोस्ट और ट्रोल करते नजर आए। इस शो में प्रियंका भी निक और उनके भाइयों को रोस्ट करती नजर आईं। प्रियंका का सोशल मीडिया अकाउंट से निक का सरनेम हटाना भी इस शो के प्रमोशन का ही हिस्सा था। 
याद हो, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका ने  अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बायो बदलकर 'प्रियंका चोपड़ा जोनस' कर लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News