लिली सिंह की दीवाली पार्टी में छाया प्रियंका का रैट्रो लुक, दोस्तों संग ''Jalebi Baby'' साॅन्ग पर जमकर थिरकीं ''देसी गर्ल''

11/7/2021 9:50:29 AM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को देख ऐसा लग रहा है कि उनका दीवाली फैस्टिव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस लॉस एंजिल्स में अपनी खास दोस्त और कॉमेडियन लिली सिंह दीवाली पार्टी में पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों मे प्रियंका का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। पार्टी में प्रियंका मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की थ्री-पीस नियो-एथनिक सूट नजर आईं। प्रियंका ने नारंगी और हरे रंग कलर के फूलों के पैटर्न वाली कुर्ती पहनी हैं।

उन्होंने कुर्ती को शरारा पैंट के साथ मैच किया है। पीसी ने कढ़ाई वाले बॉर्डर वाले ज़री के ज़री के दुपट्टे ने दीवाली लुक को पूरा किया। प्रियंका ने अपने आउटफिट को एक विंटेज सिल्वर नेकलेस के साथ एक्सेसराइज़ किया जिसमें हरे मोतियों, पंप्स, स्टैक्ड सिल्वर चूड़ियों और टिंटेड लेनन-स्टाइल सनग्लासेस थे।

उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ सब्यसाची नानी बकेट भी कैरी किया था। सॉफ्ट कर्ल, सॉफ्ट पिंक लिप शेड, स्मोकी आई शैडो, ग्लोइंग स्किन और मस्कारा, सेंटर-पार्टेड ओपन लॉक्स ने स्टार की ग्लैम को पूरा किया। ऐसा लगता है कि उनका लुक दम मारो दम गाने में जीनत अमान के लुक से प्रेरित है।

प्रियंका ने  इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी कुछ वीडियो शेयर की हैं जिसमें लिली  हाथ में ड्रिंक लिए डांस कर रही हैं। इस वीडियो में सभी Tesher के साॅन्ग Jalebi Baby साॅन्ग पर थिरक रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- धन्यवाद @lilly इतनी अद्भुत रात के लिए।  

प्रियंका और निक ने अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर पर दीवाली पार्टी भी होस्ट की। इसमें क्रिसी टेगेन और जॉन लीजेंड समेत कई स्टार्स ने शिरकत की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma