प्रियंका की कामयाबी पर अनुभव सिन्हा ने की तारीफ तो एक्ट्रेस ने दिया जबरदस्त जवाब, बोलीं ''थप्पड़ नहीं, अपने काम से मारो''

7/2/2020 2:17:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेजन के साथ टेलीविजन कंटेट के लिए मल्टीमिलियन डॉलर डील साइन की है, जिसके बाद वो लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुईं हैं। एक्ट्रेस की इस कामयाबी की तारीफ करते हुए फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने एक ट्वीट किया। जिसका प्रियंका ने बड़ा ही जबरदस्त जवाब दिया है।


अनुभव सिन्हा ने प्रियंका की इस कामयाबी की तारीफ करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'मुझे बॉम्बे टाइम फ्रंट पेज का वह लेख याद आ रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई उन्हें नहीं छू सकता, हां.. कोई नहीं कर सकता ऐसा।'


अनुभव सिन्हा का ट्वीट देखते हुए एक्ट्रेस ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'थप्पड़ नहीं, काम से मारो उन्हें. धन्यवाद अनुभव सिन्हा सपोर्ट करने के लिए।" एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


बता दें कि देसी गर्ल की अमेजन प्राइम के साथ यह तीसरी डील है इससे पहले भी प्रियंका अमेजन के साथ दो शोज साइन कर चुकी हैं।

 
 

Edited By

suman prajapati