प्रियंका चोपड़ा ने हटाया पति निक का सरनेम, क्या शादी के 3 साल बाद तलाक की तरफ इशारा?

11/23/2021 7:03:35 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति हॉलिवुड सिंगर निक जोनस पॉप्युलर कपल में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे पर अक्सर प्यार जताते हैं और वह इसकी झलक सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाते हैं। अब उनके फैंस के लिए एक हैरान करने वाली खबर है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जोनस जोड़कर अपना नाम बदल लिया था। वह प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखती थीं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने अचानक से अपने नाम के आगे जोनस हटाकर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। इसके साथ ही फैंस के बीच इस बात पर चर्चा हो रही है कि ये कपल तलाक तो नहीं ले रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने भले ही अपने नाम से जोनस हटा लिया है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अभी भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। 

दीपावली पर शेयर की तस्वीर 
शादी के बाद प्रियंका और निक जोनस ने पहली बार एक दूसरे के साथ दीपावली बनाई थी। जिसमें दोनों साथ में पारंपरिक कपड़ों में मां लक्ष्मी की पूजा करते नजर आए थे। प्रियंका ने खुद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद फैंस अपनी परंपराओं को निभाने को लेकर प्रियंका की खूब तारीफ करते नजर आए थे। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। वह जल्द ही अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने वाले हैं। 

 

Content Writer

Pardeep