Republic Day: प्रियंका ने किया संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली 15 महिलाओं को याद,पढ़कर दिल हो जाएगा गदगद

1/26/2021 11:06:00 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उन हसीनाओं में से एक हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम से विदेश में भी देश का झंडा लहराया है। वहीं 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रियंका ने खास पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए पीसी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन 15 महिलाओं का जिक्र किया है, जिन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई। प्रियंका के इस पोस्ट में इन महिलाओं की तस्वीरें भी हैं।

इन तस्वीरों को गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने काफी लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा, जिसे पढ़कर आप गदगद हो उठेंगे। प्रियंकाके इस पोस्ट में एनी मस्करेन, कमला चौधरी, विजया लक्ष्मी पंडित, हंसा जीवराज मेहता, सरोजनी नायडू, सुचेता कृपलानी, बेगम एजाज रसूल, रेणुका रे, अम्मू स्वामीनाथन, लीला रॉय, दुर्गाबाई देशमुख, Dakshayani Velayudhan, मालती चौधरी, राजकुमारी अमृत कौर के नाम का जिक्र है।

प्रियंका ने लिखा-'मैंने पूरी दुनिया की शासन प्रणाली में शामिल महिलाओं के बारे में रिसर्च किया है और उनके बारे में पढ़ा कि कैसे उनकी कुशलता और हुनर ने समाज और देश को प्रभावित किया है। देश के नेतृत्व में महिलाओं की अहमियत को समझना काफी जानकारी देने वाला, दिलचस्प और इतना आनंददायक रहा।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

उन्होंने आगे लिखा-'मैं कुछ मजेदार जानकारियां शेयर करना चाहूंगी, जो मुझे हाल ही में पता चला है और मुझे लगता है आज परफेक्ट डे है इसे बताने का जो मैंने जाना है। क्या आपको पता है संविधान सभा की इन 15 महिलाओं के बारे में जिन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई है? काफी प्रेरणादायक है और देश के आधारभूत सिद्धांतों को तैयार करने में इन्होंने जो योगदान दिया है इसे सेलिब्रेट करने का आज सबसे बढ़िया दिन है।हैपी रिपब्लिक डे।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की फिल्म द व्हाइट टाइगर हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, और आदर्श गौरव हैं। फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। पीसी की फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिला। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्न 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग खत्म की है।

Smita Sharma