पिता के बर्थडे पर इमोशनल हुईं प्रिंयका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर बोलीं ''आपको याद करती हूं पापा''

8/24/2020 2:47:56 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का आज 70वां बर्थडे हैं। प्रियंका के पिता अब इस दुनिया में नही हैं। अपने पिता को याद करके प्रियंका इमोशनल हो गई हैं। पिता के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक थ्रो बैक वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो में प्रियंका के पिता उनके बिहाफ पर फिल्मफेयर अवार्ड ले रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"माय फॉरएवर चियरलीडर,आज आप 70 साल के हो गए। आपको याद करती हूं पापा"

PunjabKesari
फिल्मफेयर आवर्ड लेने के बाद प्रियंका के पापा कह रहे हैं, " मैं यह अवार्ड प्रियंका की तरफ से ले रहा हूं। वह अवार्ड फंक्शन में आने के लिए थोड़ा लेट हो जाएंगी। यह अवार्ड उन सभी बच्चों के लिए जो छोटे जगहों से आते हैं। जो खुद पर और और भगवान पर विश्वास करते हैं। अपनी धैर्य, दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहते हैं। गॉड ब्लेस यू माइ चाइल्ड।"प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

बता दें कि प्रियंका के पापा अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 में हुआ था। वह अपने पिता के काफी करीब थी। उन्होंने अपने पिता की हैंडराइटिंग में अपने कलाई के पास 'डैडीज लिटिल गर्ल' लिखवाया हुआ है। अपने पिता की मौत के बाद जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में प्रियंका अक्सर खुलकर बात करती रही हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो जल्द ही वो अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आने वाली हैं। वह अपनी नई हॉरर फीचर फिल्म 'एविल आई' लेकर आ रही है। इस फिल्म को प्रियंका  द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इसकी फिल्म की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। प्रियंका को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News