अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

6/22/2018 11:50:43 PM

मुंबईः पिछले कर्इ दिनों से प्रियंका चोपड़ा आैर अमेरिकन सिंगर निक जोनस के अफेयर के चर्चे बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड के गलियारों में चर्चा बटोर रहे हैं. ये चर्चे यूं ही नहीं होते, दोनों हरकतें भी कुछ एेसी कर जाते हैं कि लोग कयास लगाने लगते हैं कि हो न हो दोनों के बीच जरूर कुछ पक रहा है।

मीडिया में निक और प्रियंका के बीच बढ़ती करीबी को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा आैर अमेरिकन सिंगर निक जोनस दोनों को रात हवाईअड्डे से बाहर निकलते हुए देखा गया। दोनों मीडिया से अपना चेहर छुपाते नजर आए। 

खबरों की मानें तो प्रियंका निक को अपनी मॉम मधु चोपड़ा से मिलवाना चाहती हैं और इसलिए वो उन्हें लेकर मुंबई आईं हैं। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका मुंबई के वर्सोवा इलाके स्थित अपने नए फ्लैट पर एक ग्रैंड पार्टी रखेंगी।

निक की मुंबई यात्रा के दौरान प्रियंका उन्हें अपने सभी दोस्तों से मिलवाना चाहती हैं और इसलिए मुंबई में इस पार्टी के जरिए वो उन्हें अपनी दोस्तों के सामने इंट्रोड्यूस करेंगी।

निक का मुंबई विजिट काफी खास होने वाला है क्योंकि प्रियंका का दिल जीतने के बाद अब उन्हें उनकी मॉम मधु और उनके दोस्तों का भी दिल जीतना होगा। हालांकि दोनों की शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

Punjab Kesari