Tokyo Olympics:  हार कर भी जीत गईं मैरी कॉम,बॉलीवुड स्टार्स ने कहा-''हमेशा रहेगीं चैम्पियन''

7/30/2021 9:55:30 AM

मुंबई: जापान के टोक्यो शहर में जारी ओलंपिक गेम्स का गुरुवार को 7वां दिन था। गुरुवार का दिन भारतीय खेल प्रेमियों के लिए थोड़ा निराशाजनक रहा। छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकॉम की करारी हार के साथ ही उनका मैडल का सपना अधूरा रह गया।

मैरीकॉम चाहे मैडल जीतने में चाहे कामयाब नहीं हो सकी हों, लेकिन उन्होंने अपने व्यवहार और जीतने की स्पिरिट से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया।हारने के बाद भी हर कोई मैरी काॅमको सलाम कर रहा है इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने ही अंदाज में मैरी का हौंसला बढ़ाया है। देसी गर्ल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैरी कॉम की एक तस्वीर शेयर कर लिखा-असली चैंपियन ऐसे नजर आते हैं। बहुत खूब मैरी कॉम...आपने हमें बताया है कि जुनून और लगन से कितनी आगे जाया जा सकता है। आपने हमें प्रेरित किया है और जब भी अपना हाथ उठाया है हमेशा हमें गर्व कराया है।#Legend'

 


रणदीप हुड्डा

रणदीप ने मैरी कॉम की फोटो शेयर करते हुए लिखा-'क्या फाइट की आपने, किसी भी तरफ यह जा सकती थी मनोरंजन के लिए आपका शुक्रिया। दिल टूट गया।' इसके साथ ही एक्टर दिल टूटने वाली  इमोजी बनाई है। 

 


फरहान अख्तर

 

वरुण धवन
 

गौतम रोडे

बता दें कि मैच के बाद मैरी कॉम को लगा था कि वह इस मैच में भी जीत गई हैं। हालांकि बाद में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजूजू के ट्वीट के बाद उन्हें पता चला कि वह हार गई हैं।

उन्होंने अपनी हार के 2 घंटे बाद मीडिया से बात करते हुए कहा-'मुझे लगा कि मैं जीत गई हूं लेकिन कुछ समय के बाद मैंने किरेन रिजूजू का ट्वीट देखा। मुझे झटका लगा और निराशा भी हुई।'

 

 

Content Writer

Smita Sharma