प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर राजकुमार राव ने कही ये बात

9/19/2019 1:26:30 AM

मुंबईः ‘नेटफ्लिक्स' पर प्रियंका चोपड़ा धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। प्रियंका की अपकमिंग फिल्म में उनके साथ काम करने जा रहे बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव भी इस फिल्म में नज़र आएंगे। इस फिल्म को लेकर राजकुमार राव  ने कहा है कि यह अदाकारा बहुत टैलेंटड हैं और वह उनके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें राजकुमार और प्रियंका की फिल्म अरविंद अडिगा के मैन बुकर प्राइज विजेता उपन्यास ‘‘ द व्हाइट टाइगर '' पर आधारित है।

राजकुमार ने कहा, ‘‘ इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। यह एक बहुत ही अच्छी पुस्तक है। मैंने यह पढ़ी है।''

Pawan Insha