भेदभाव-रंगभेद और नस्लभेद जैसे मुद्दों पर प्रियंका चोपड़ा ने उठाई आवाज, बोली ''जरूरत है दुनिया में बदलाव लाने की''

7/15/2020 5:29:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने रंगभेद, नस्लभेद और लैंगिक समानता जैसे कई मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन सब मुद्दों पर किए गए एक्ट्रेस के पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

PunjabKesari


प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर किए और लिखा, चलो अावाज उठाते हैं, जरूरत है दुनिया में बड़ा चेंज लाने की। ताकि लड़कियों को भविष्य में ऐसी दिक्कतों को सामना न करना पड़े। दुनिया में कई जगहों पर लड़कियों की आवाजें नहीं सुनी जाती हैं। उनकी जिंदगी में जो भी फैसले हैं वो किसी और द्वारा लिए जाते हैं। लड़कियों को ये मौका नहीं मिलता है।

PunjabKesari


एक्ट्रेस ने आगे लिखा, बदलाव लाने के लिए तुम्हें सोशल मीडिया पर मिलियन फॉलोवर्स की जरूरत नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ अच्छे हार्ट, ड्राइव और कमिटमेंट्स की।कोई भी कदम छोटा नहीं होता और कोई भी उम्र कम नहीं होती।'

PunjabKesari


याद रखें कि सांस लेना भी एक विशेषाधिकार है, क्योंकि दुनिया भर के लोगों को उनकी त्वचा के रंग, जेंडर या उनकी धार्मिक मान्यताओं के अलावा किसी अन्य कारण से सताया जाता है।

PunjabKesari
कोविड 19 के इस दौर में सामाजिक दूरी भी विशेषाधिकार है क्योंकि बहुत से लोग गरीब हैं, जो शरणार्थी की तरह रह रहे हैं। उनके पास इतनी भी सुविधा नहीं है कि वो छह फीट की दूरी बना सकें।' 
काम की बात करें तो एक्ट्रेस का आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। अभ बहुत जल्द एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News