प्रियंका चोपड़ा ने खरीदे 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर, पीड़ितों की मदद के लिए जुटाए 22 करोड़

5/19/2021 2:26:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'देसी गर्ल' यानि प्रियंका चोपड़ा का दिल विदेश में रहकर भी देश के लिए धड़कता है। अक्सर उन्हें भारत देश के लिए चिंता और मोह करते देखा जाता है। इन दिनों कोरोना के चलते देश की स्थिति भयंकर होने पर प्रियंका अपने देशवासियों के लिए काफी चिंतित है और विदेश में बैठे-बैठे उन्हें मदद पहुंचा रही हैं।

PunjabKesari


प्रियंका चोपड़ा गिव इंडिया के जरिए भारत की मदद करने में जुटी हुई हैं। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां और लोग इस नेक पहल में उनका साथ दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

सबके सहयोग के चलते प्रियंका ने 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 422 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे हैं और 10 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को नियुक्ती भी की है, जो आने वाले दो महीने में 6000 से ज्यादा भारत के लोगों का टीकाकरण करेंगे।

PunjabKesari


इस बात की जानकारी पीसी ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके दी है और साथ ही फंड जुटाने में सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा किया है।

 

PunjabKesari

 

उन्होंने लिखा- जिन्होंने भी दान किया और इस एक्शन को सक्सेसफुल बनाया उन सबका धन्यवाद। कृप्या जान लें, आप सब ने जिंदगियां बचाने में मदद की है। आपके समर्थन से अब हमने अपने फंडरेजर को बढ़ाकर 3 मिलियन डॉलर यानि 22 करोड़ रुपये कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News