प्रियंका चोपड़ा की फिल्म भारत छोड़ने की यह है वजह, जानें

7/27/2018 10:36:53 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने रिलेश्नशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरें आई हैं कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी है। इस बात की जानकारी  फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी । अली अब्बास  ने ट्वीट कर लिखा- ''हां, प्रियंका चोपड़ा अब भारत फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। टीम भारत प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।'' 

 

 

अली अब्बास जफर के ट्वीट से इशारा होता है कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी करने वाली हैं. उन्होंने अपने ट्वीट की इस लाइन '' she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her'' में निक का नाम लिया है। 

 

 

बता दें कि इस फिल्म के जरिए प्रियंका 2 साल बाद बाॅलीवुड में वापसी करने जा रही थीं। खबरों की मानो तो प्रियंका ने फिल्म भारत क्यों छोड़ी इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।  फिल्म भारत की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पटानी, तब्बू भी नजर आएंगी। 

 

 

Konika