लखनऊ दौरे के बाद प्रियंका चोपड़ा ने की यूपी सरकार की सराहना, बोलीं- उत्तर प्रदेश में बदलाव हुआ, इसकी जरूरत थी

11/9/2022 12:46:40 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ग्लोबल एक्ट्रेस' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं और देश में वह जगह-जगह घूमकर अच्छी यादें समेट रही हैं। हाल ही में देसी गर्ल ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दौरा किया, जहां उन्होंने स्कूल, आंगनवाड़ी और अस्पतालों का दौरा किया। साथ ही कई बचपन की यादें भी ताजा कीं, क्योंकि एक्ट्रेस का बचपन वहीं बीता है। कई सालों बाद अब लखनऊ में बदलाव देखकर प्रियंका काफी खुश हुईं और उन्होंने इस पर यूपी के सीएम की सराहना भी की।

 

यूपी में आए बदलाव के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'दौरे के आखिरी दो दिनों में मैंने यहां एक बड़ा बदलाव देखा। दरअसल, उत्तर प्रदेश को इस बदलाव की जरूरत थी। आज राज्य में ज्यादा लड़कियां स्कूल जा रही हैं। बच्चों के पोषण के लिए बहुत काम किया जा रहा है। देश में पहला पोषण एप यहां शुरू किया गया। इस ऐप के जरिए आंगनवाड़ी वर्कर्स की नहीं, डॉक्टर्स भी कुपोषित बच्चों को ट्रैक कर सकते हैं। उनके घर जा सकते हैं। उनकी फैमिली से बात कर सकते हैं और उनकी मदद कर सकते हैं। डिजिटलीकरण से राज्य को बहुत फायदा हुआ है।'

 

 

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड सीरीज Citadel में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा भी है। इसमें वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News