मां के हाथ से बुना स्वेटर पहन खुशी से झूमी प्रियंका,न्यूयॉर्क की सड़कों पर फैमिली संग यूं दिए पोज

3/8/2021 1:22:31 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही ज्यादा समय विदेशो में बिताती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। भले ही प्रियंका भारत से दूर विदेश में रह रही हों लेकिन उनका देसी अंदाज आज भी कायम है।

हाल ही में उन्होंने न्यूयाॅर्क में भरतीय रेस्टोरेंट खोला। देसी गर्ल ने इस रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है। पीसी ने हाल ही में पति निक जोनस संग हिंदू रीति रिवाज से इस रेस्टोरेंट का उद्दाटन किया था।

वहीं अब प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर कर ये जाहिर कर दिया कि वह चाहे विदेश में हैं पर उनका दिल हिंदुस्तानी है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में प्रियंका पति निक जोनस, मां मधु और बाकि फ्रेंड्स के साथ सेल्फी लेती दिख रही है। वहीं एक तस्वीर में पीसी क्रीम कलर के हाई नेक स्वेटर पहने बालकनी के आगे खड़ी पोज देती नजर आ रही हैं।

उनका यह स्वेटर कोई आम स्वेटर नहीं है और ना ही किसी इंटरनेशनल  ब्रांड का है, बल्कि इसे उनकी मां मधु चोपड़ा ने खुद अपने हाथों से बुना है। इस स्वेटर को पाकर पीसी खुशी से झूम उठी हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-'मेरी मां ने लंदन में रहकर यह स्वेटर मेरे लिए बुनी है। मेरा परिवार मेरे लिए सबसे बड़ी ब्लेसिंग है। फिर एक साथ आकर बहुत खुशी हो रही है।'

 लंदन में रहते हुए प्रियंका चोपड़ा के इस देसी अंदाज को देख फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका  काफी समय सेअपने काम के सिलसिले में पति निक से दूर लंदन में रह रही थीं।।काम की बात करें तो प्रियंका अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं, जिसमें उन्होंने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे किए हैं। फिल्मों की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आईं थीं। 

Content Writer

Smita Sharma