प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में पति निक जोनस संग खेली होली, रंगों में रंगे नजर आए एक्ट्रेस के विदेशी सास-ससुर

3/29/2021 11:52:37 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी करके विदेश में बस गई हों, लेकिन उनमें देसी टच कूट-कूट कर भरा पड़ा है। एक्ट्रेस कोई भी शुरूआत को देसी अंदाज में ही करती हैं और भारतीय फेस्टिवल मनाना तो वह बिलकुल नहीं भूलती। बल्कि अपने ससुराल वालों को भी देसी रंग में रंग देती हैं। इस बार होली का त्योहार प्रियंका ने अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

 

होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें प्रियंका ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो निक जोनस और सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान सभी होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari


तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है “होली रंगो को त्योहार मेरे पसंदीदा फेस्टीवल्स में से एक है। आशा हम सब इसे अपने प्रियजनों के साथ मनाएंगे। लेकिन अपने घरों में। आप सभी को हैप्पी होली।”

PunjabKesari


बत दें, प्रियंका न सिर्फ होली बल्कि करवाचौथ और दीवाली जैसे त्यौहार भी अपने ससुरालियों के साथ सेलीब्रेट करती हैं। विदेशी बहू और एक्ट्रेस बनने के बाद भी प्रियंका का अपने देसी अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News