कभी मां संग खिड़की से लिया शहर का नजारा तो कभी पार्क में घूमने निकली नन्हीं मालती मैरी,चर्चा में हैं ''विदेशी बेटी'' के साथ ''देसी गर्ल'' की ये तस्वीरें

9/21/2022 3:39:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड से हॉलीवुड में पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इस समय पनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। देसी गर्ल अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ  प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस मालती की एक झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैै क्योंकि अभी एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब प्रियंका ने बेटी संग एक प्यारी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी पार्क में सैर करती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती के साथ पार्क में टहलते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की। लु की बात करें तो प्रियंका व्हाइट और ब्राउन कलर के चेकर्ड को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने लुक को बकेट हैट और सनग्लासेज के साथ स्टाइल किया था।

PunjabKesari

वहीं मालती मैरी फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट और हेयरबैंड लगाए प्यारी लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा-'पार्क में वॉक करते हुए।'

PunjabKesari

इससे पहले प्रियंका ने 20 सितंबर को बेटी संग 2 प्यारी तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी होटल की खिड़की से शहर का नजारा देख रही थीं।  तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका फ्लोरल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

PunjabKesari

वहीं उनकी बेटी जेब्रा प्रिंटेड ड्रेस पहने काफी क्यूट लग रही थीं। इन तस्वीरों की खास बात ये थी कि इनमें मालती के चेहरे को छिपाने के लिए किसी इमोजी का इस्तेमाल नहीं किया गया था हालांकि उन्होंने लाडली का फेस कैमरे की तरफ नहीं किया था। लगता है प्रियंका और निक अपनी बेटी का चेहरा अभी दुनिया को नहीं दिखाना चाहते हैं।  प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। 2022 की शुरुआत में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News