''Daddy''s mini'' ने चुराई लाइमलाइट: लाडली संग प्रियंका चोपड़ा की आउटिंग,मुंह को गुब्बारे की तरह फुलाती मालती मैरी की क्यूटनेस ने जीता दिल

11/30/2023 2:53:39 PM

लंदन: रोजमर्रा की जिंदगी की भागदौड़ से दूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में इस मां-बेटी की जोड़ी को LA की सड़कों पर स्पाॅट किया गया।

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मां-बेटी की जोड़ी अपने कैज़ुअल और स्पोर्टी आउटफिट में खूबसूरत लग रही थी। लुक की बात करें तो प्रियंका ने ग्रे ट्रैकसूट पेयर किया था। पीसी ने मिनिमल मेकअप, शेड्स, ओपन हेयर्स और डार्क लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया था।

वहीं मालती मैरी लाइट पिंक हुडी, ब्लू जींस में क्यूट दिखीं। मालती मैरी की हुडी पर 'डैडीज मिनी' लिखा था जिस पर हर किसी की निगाहें थमीं।

इस दौरान पीसी ने अपनी लाडली को गोद में लिया था। वह बड़े ही प्यार से मालती मैरी को पानी पिला रही हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पानी पीने के बाद मालती गुब्बारे की तरह मुंह फुलाती दिख रही हैं जो बेहद क्यूट लग रहा है। फैंस मां-बेटी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

प्रियंका और निक ने 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। 

Content Writer

Smita Sharma