First Outing: बेटी संग घूमने निकली प्रियंका चोपड़ा, पिंक जैकेट..ब्लैक डेनिम में सुपर क्यूट दिखी मां की गोद में बैठी मालती

7/8/2022 9:06:35 AM

मुंबई. बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  इन दिनो मदरहुड लाइफ एनजॉय कर रही है प्रियंका और उनके सिंगर पति निक जोनस ने इसी साल सरोगेसी के जरिए बेटी का प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। पीसी ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। दोनों की बेटी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। मदर्स डे पर प्रियंका ने पहली बार अपनी लाडली की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में उसका चेहरा तो नहीं दिखा था। वहीं अब प्रियंका ने एक बार फिर अपनी लाडली की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी नानी के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, पहली  बार मालती के साथ आउटिंग पर निकली जिसकी तस्वीर प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की है।

तस्वीर में प्रियंका के साथ उनकी गोद में भी दिख रही हैं। शेयर की तस्वीर में प्रियंका मालती को गोद में लिए नजर आ रही हैं। पीसी ने व्हाइट हार्ट के साथ मालती केक चेहरे को छुपाया है। लुक की बात करें तो पीसी टाॅप और शॉर्ट्स में दिख रही हैं। वहीं नन्हीं मालती ब्लैक डेनिम और पिंक जैकेट में क्यूट लग रही हैं। मालती मां की गोद में बैठी काफी क्यूट लग रही हैं। फैंस उनती तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया था। वह चार महीने पहले पैदा हुई थी। निक और प्रियंका ने मई में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया कि मालती,जिनका उन्होंने सरोगेसी के जरिए स्वागत किया। वो समय से पहले पैदा हुई थीं और उन्हें घर लाने से पहले उन्हें एनआईसीयू में 100 दिन बिताए थे।

Content Writer

Parminder Kaur