स्टाइलिश लुक में पति निक संग आउटिंग पर निकली प्रियंका चोपड़ा,न्यूयाॅर्क की सड़कों पर यूं दिए पोज

3/10/2021 2:59:52 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयाॅर्क में अपने ससुराल वालों के साथ मैरिजड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। कोरोना वायरस फैलने के बाद से ही पीसी न्यूयाॅर्क में हैं। उन्हें कई बार मां मधु और पति निक संग स्पाॅट किया जाता है।

हाल ही में प्रियंका को एक बार फिर पति निक के साथ न्यूयाॅर्क की सड़कों पर देखा गया। इस दौरान पीसी व्हाइट टर्टल नेक टाॅप,ब्लैक जीस और डेनिम जैकेट में स्टाइलिश दिखीं।

पीसी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, शेड्स से कंप्लीट किया था। पीसी ने इस दौरान सैनिटाइजर और एक स्लिंग बैग कैरी किया था।

वहीं निक ब्लैक टी-शर्ट,जींस और ब्लू जैकेट में हैंडसम दिखे। न्यूयाॅर्क की सड़कों पर निकयंका ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।

कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो पीसी आखिरी बार फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आईं थी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, आदर्श गौरव थे। प्रियंका के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह  'Text for You' और  'मैट्रिक्स' में दिखेंगी। 

 


 

Content Writer

Smita Sharma