जब Priyanka को बॉलीवुड में करना पड़ा था रंगभेद का सामना, कहा- ''मुझे काली बिल्ली बोलते थे...''

12/8/2022 1:01:56 PM

नई दिल्ली। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा एक सफल अभिनेत्री के साथ-साथ एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। अपनी कड़ी मेहनत और डेडिकेशन से आज वह देश-विदेश में मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। देसी गर्ल कौन सी मूवी कर रही हैं, कहां घूम रही हैं..... फैंस उनके बारे में जानना पसंद करते हैं। आज की तारीख में प्रियंका के नाम का डंका बजता है। इंडस्ट्री में उन्हें एक मजबूत हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। 

 

जब Priyanka Chopra बॉलीवुड में हुईं थी रंगभेद की शिकार
लेकिन क्या आपको पता है कि एक दौर ऐसा भी था जब लाखों दिलों की धड़कन प्रियंका को बॉलीवुड में लोगों के ताने सुनने पड़ते थे। देसी गर्ल अपने सांवले रंग की वजह से रंगभेद की शिकार हो चुकी हैं। जी हां, इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में किया है। प्रियंका कहती हैं कि मुझे इंडस्ट्री में काली बिल्ली और सांवला कहा जाता है। मुझे ये लगने लगा था कि मैं कम सुंदर हूं और मुझे अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि मुझे यह बात पता थी कि मैं गोरे कलर वाले एक्टर्स से ज्यादा टैलेंटेड हूं, लेकिन मैं इसका कुछ कर नहीं सकती थी। हमारे देश की सौच ही ऐसी है। फिर मुझे लगा था कि जो वह बोल रहे हैं, वह काफी नॉर्मल है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

प्रियंका आगे कहती हैं कि 'जाहिर है कि ये हमारे देश के औपनिवेशिक अतीत की वजह से है। हमें ब्रिटिश राज से निकले 100 साल भी नहीं हुए हैं, तो मुझे लगता है कि अभी भी हमारे देश के लोग उन चीजों को खुद से जोड़े हुए हैं। ये सब बस अब हमारे आने वाली जनरेशन पर निर्भर करता है कि वह इन चीजों को समझे और रंगभेद ना करें।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Deepender Thakur


Recommended News

Related News