प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, पति निक संग ट्रेडिशनल रीति-रिवाज से किया उद्धघाटन

3/7/2021 10:08:38 AM

मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी करके भले ही विदेश में बस गई हैं, लेकिन वो अपने देसी अंदाज के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा किसी भी नए काम की शुरूआत देसी रीति रिवाज के साथ ही करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है। उन्होंने विदेश में भारतीय खाने को मशहूर करने का फैसला लिया है, यानि एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोला है।  


इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। खास बात तो यह है कि इस रेस्टोरेंट का उद्धघाटन भी उन्होंने पति निक जोनस के साथ भारतीय रीति रिवाज से किया है।


प्रियंका चोपड़ा के भारतीय रेस्टोरेंट का नाम सोना (SONA) है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक में उनके रेस्टोरेंट का नाम नजर आ रहा है। बाकी दो तस्वीरों में प्रियंका पति निक के साथ उद्धघाटन पूजा करती दिखाई दे रही हैं। ये नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

 


तस्वीरों को शेयर करते हुए पीसी ने इनके साथ एक लंबा-चोपड़ा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैं आपके सामने SONA को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। न्यूयॉर्क सिटी में एक नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। सोना उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है। जो आपको मेरे देश के खाने के सफर पर ले जाएगा। सोना इसी महीने खुल रहा है और मैं आप सभी को वहां पर देखने का इंतजार नहीं कर सकती। यह प्रयास मेरे दोस्त मनीष गोयल और डेविड राबिन के बिना संभव नहीं हो सकता था।'

 

प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस के फैंस उन्हें उनके पहले रेस्टोरेंट को लिए बधाई दे रहे हैं। रेस्टोरेंट के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर कई अनसुने किस्से शेयर किए हैं।

Content Writer

suman prajapati