निक को छोड़ जेठानी सोफी संग नाइट आउट करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

1/23/2019 5:03:09 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। यह तस्वीरें लॉस एंजल्स की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी होने वाली जेठानी सोफी टर्नर के साथ नजर आ रही हैं।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक कलर की आउटफिट पहने ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं सोफी टी-शर्ट और ब्लैक स्टाॅकिंग पहने खूबसूरत लग रही हैं। 

 

दो रीति-रिवाज से हुई थी  निकयंका की शादी

प्रियंका ने बीते साल अमेरिकन सिंगर निक संग शादी रचाई थी। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है।

फिल्म में प्रियंका और फरहान आयशा के माता-पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं फिल्म में उनके साथ ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम नजर दिखाई देगी जो आयाशा का किरदार निभा रही हैं। 

Smita Sharma