ट्रेन से फैमिली ट्रिप पर निकले प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, पानी में खूब अठखेलियां करती दिखी ''निकयांका'' की लाडली मालती

6/14/2023 3:49:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल के बीच फैमिली के साथ टाइम स्पैंड करना अच्छे से जानती हैं। इन दिनों वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग फैमिली ट्रिप पर निकली हुई हैं, जहां से हाल ही में उन्होंने मस्ती टाइम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस प्रियंका चोपड़ा की फैमिली ट्रिप फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं। 


प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली ट्रिप की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। निकयांका के ट्रिप की खास बात यह है कि वो इस बार किसी प्लेन से नहीं ब्लकि ट्रेन से घूमने निकले हैं।

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने मम्मी पापा, पति और बेटी संग फुल मस्ती मूड में दिख रही हैं। वहीं निकयांका का लाडली मालती भी ट्रिप पर मजे करने से पीछे नहीं हैं।

 

एक तस्वीर में लिटिल एंजल पानी से खेलती हुई नजर आ रही हैं। वह अपनी क्यूट एक्टिविटीज से फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।

 

दूसरी ओर प्रियंका पति निक जोनस की बाहों में गजब पोज देती नजर आ रही हैं।

 

फैंस प्रियंका की फैमिली ट्रिप फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं और नन्ही मालती पर भी खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

वहीं, प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' और सिटाडेल वेब सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी हैं।

 

 

Content Writer

suman prajapati