1 महीने बाद सामने आईं प्रियंका की शादी की अनदेखी तस्वीरें

1/8/2019 5:29:14 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल जोधपुर के उम्मेद भवन में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई। प्रियंका और निक की शादी को एक महीना बीत चुका है। शादी के बाद प्रियंका और निक की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। इसी बीच फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने प्रियंका की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें प्रियंका रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं।

Candid तस्वीरों में प्रियंका रॉयल ब्राइड लग रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका का चेहरा घूंघट से आधा ढका हुआ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका का साइड लुक दिख रहा है।

 

ब्राइडल लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने मिनिमल मेकअप और ज्वैलरी पहनी थी। बता दें कि प्रियंका के इस डिजाइनर शादी के लहंगे में 110 कलकत्ता की मशहूर 110 इम्ब्रॉइडरी की गई है जिसे बनाने में 3,720 घंटे लगे हैं।

इसे सब्यासाची ने डिजाइन किया था। वहीं निक ने हिंदू वेडिंग में क्रीम कलर की सिल्क शेरवानी पहनी थी।शेरवानी को निक ने हैंड एम्ब्रॉयडेड चिकन दुप्पटे से टीमअप किया। उन्होंने मैचिंग पगड़ी भी पहनी। निक ने गोल्डन शूज पहने थे।

क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका ने राल्फ एंड लॉरेन का व्हाइट कलर का गाउन पहना था। ये हैंड एम्ब्रॉयडेड फ्लोरल गाउन बेहद खूबसूरत था। प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरें और वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी हैं। 

 

Smita Sharma