Happy Second Anniversary: जोधपुर के उम्मेद भवन में हुईं थी प्रियंका-निक की शादी, एक दिन का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

12/1/2020 3:38:47 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज यानि 1 दिसबंर को अपनी अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सी सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज ही के दिन साल 2018 में जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में कपल एक दूजे का हुआ था। कपल की शादी का जश्न तीन दिन चला था।

प्रियंका निक ने दो रीति रिवाज से शादी की थी। उन्‍होंने क्रिश्‍चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी।

उम्‍मेद भवन पैलेस में हुई इस भव्‍य शादी में दिग्‍गज मेहमान शामिल हुए थे। शादी में शामिल हुए मेहमानों के आने के लिए खास तौर पर हैलीपैड बनाया गया था। एक तरह से देखें तो यह बॉलीवुड की सबसे आलीशान शादियों में से एक रही। 

पीसी ने 5 साल पहले ही चुन ली थी शादी की जगह

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। सगाई के बाद ही चर्चा होने लगी थी कि प्र‍ियंका अमेरिका या यूरोप में किसी जगह पर शादी कर सकती हैं लेकिन जब वह निक के साथ जोधपुर पहुंची और दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक उम्‍मेद भवन को शादी के ल‍िए फाइनल किया जिसे सुन सब हैरान रह गए। जानकारी के लिए बता दें कि प्र‍ियंका ने ठीक 5 साल पहले यह तय कर लिया था कि वह उम्‍मेद भवन में शादी करेंगी।

 

28 नवंबर 2013 को वह झारखंड के जाने माने खनन व्‍यवसायी रमेश प्रसाद साव के बेटे रोह‍ित और बनारस के एक ब‍िजनेसमेन की बेटी गौरी की शादी में श‍िरकत करने जोधपुर आई थीं। यह शाही शादी उम्‍मेद भवन में ही हुई थी। 

एक द‍िन का किराया 60 हजार डॉलर

प्र‍ियंका को उम्‍मेद भवन की भव्‍यता, राजसी स्‍वागत सत्‍कार और खूबसूरती भा गई थी। प्र‍ियंका ने इस दौरान होटल के प्रबंधन से उम्‍मेद भवन के बारे में बात भी की थी। 5 साल बाद प्र‍ियंका उसी आलीशान महल में दुल्‍हन बनीं।

उम्‍मेद भवन पैलेस का एक दिन का किराया लगभग 60 हजार डॉलर है। अगर इंडियन करेंसी की बात करें तो प्रियंका-निक ने इस जगह के लिए एक दिन में लगभग 43 लाख रुपए खर्च किए। इस भवन के लिए प्रियंका ने एक करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया। 

1943 में बना उम्‍मेद भवन 26 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय परिसर है। इसके एक हिस्से में मारवाड़ के पूर्व महाराजा गजसिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, एक हिस्से में ताज समूह होटल उमैद पैलेस संचालित करता है। 

 

मुकेश अंबानी  ने यही मनाया था पत्नी का 50वां बर्थडे

2013 में देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता अंबानी ने अपना 50वां बर्थडे उमैद भवन में अलग अंदाज में मनाया था। सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए लगभग ढाई सौ मेहमान 32 चार्टड प्लेन से जोधपुर पहुंचे थे। 

Smita Sharma